मौसम अलर्ट: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल तथा उत्तराखंड में भारी बारिश-बर्फबारी व ओलावृष्टि की आशंका

आज उत्तर-पश्चिम भारत में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलने का पूर्वानुमान है

By Dayanidhi

On: Monday 30 January 2023
 
फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक, एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर सक्रिय है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में अरब सागर से भारी नमी आ रही है और इसके आज यानी, 30 जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ तथा नमी के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से भारी बारिश तथा बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की से मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। वहीं आज पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आज जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने के आसार जताए हैं
वहीं आज उत्तर-पश्चिम भारत में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलने का पूर्वानुमान है।

आज 30 जनवरी को पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सुबह और शाम को बहुत घना कोहरा छाने, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं आज और कल पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा पूर्वी राजस्थान में कोहरा छाने की आशंका जताई गई है।

दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार मध्य स्तरों तक फैला हुआ है।

इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने के अत्यधिक आसार हैं, अगले 12 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में दबाव के और तेज होने की आशंका जताई गई है, मौसम विभाग ने कहा कि यह एक फरवरी के आसपास श्रीलंका तट के पास पहुंच जाएगा।

एक फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

Source : IMD

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
दक्षिण पूर्व और इससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर में 40-45 किमी प्रति घंटे से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने के आसार हैं।

दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक की गति तक पहुंचने की आशंका है।

वहीं दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के ऊपर 40 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां छाया कोहरा?
आज सुबह-सुबह असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जम्मू और कश्मीर, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग इलाकों में मध्यम कोहरा देखा गया।

पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम के अलग-अलग इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा।

कहां रही दृश्यता 500 मीटर या उससे कम?
आज सुबह के समय, जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में दृश्यता 200 मीटर, बटोटे और श्रीनगर हर जगह दृश्यता 500 मीटर, पश्चिम उत्तर प्रदेश के बरेली और गोरखपुर प्रत्येक जगह दृश्यता 200 मीटर, असम और मेघालय के गुवाहाटी में दृश्यता 500 मीटर, सिलचर में दृश्यता 200 मीटर, बिहार के पूर्णिया में दृश्यता 200 मीटर, पूर्वी उत्तर प्रदेश के बहराइच में दृश्यता 500 मीटर, पश्चिमी राजस्थान के कोटा में दृश्यता 500 मीटर, पूर्वी राजस्थान के बाड़मेर में दृश्यता 200 मीटर, गुजरात के अहमदाबाद में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

कल कहां हुई बारिश-बर्फबारी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 29 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या बर्फबारी हुई। वहीं कल पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई 1 सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 29 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान पूर्वी राजस्थान के अजमेर में 3 सेमी, निकोबार द्वीप समूह के नन्कोव्री और कार निकोबार प्रत्येक जगह 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में हिसार (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, कन्नूर (केरल) में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Subscribe to our daily hindi newsletter