हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, मैदानी हिस्सों में बूंदा-बांदी, चलेंगी सतही हवाएं

आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, असम और मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है

By Dayanidhi

On: Tuesday 31 January 2023
 
फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की से भारी बारिश तथा बर्फबारी के दौर के जारी रहने का अनुमान है। अगले 12 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है

31 जनवरी से एक फरवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।

आज यानी 31 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई है

आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, असम और मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है।

देश में न्यूनतम तापमान में गिरावट की बात करें तो कल सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस यानी काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो कल पूर्वी राजस्थान के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहा। वहीं जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा मेघालय में कई हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों, उत्तराखंड में अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे दर्ज किया गया।

कल हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के कई इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और रायलसीमा के कुछ हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस, नीचे रहा।

वहीं कल तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों, गुजरात, कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज, यानी 31 जनवरी को दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में गया (बिहार) में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, कोझिकोड (केरल) में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कल कहां हुई बारिश-बर्फबारी और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 31 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हुई। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पूर्वी राजस्थान और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई 1 सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 31 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान कटरा में 5 सेमी, गुलमर्ग, बनिहाल और बटोटे हर जगह 4 सेमी, पहलगाम, काज़ी गुंड, बदरवाह और जम्मू हर जगह 3 सेमी, कुपवाड़ा और कोकेरनाग प्रत्येक जगह 2 सेमी, श्रीनगर, मनाली, कल्पा, कोटा, मुक्तेश्वर कुमाऊं और तिरुपति प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी?
कल, 31 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान कल जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बौछारों के साथ आंधी चली, वहीं आज मौसम संबंधी इस गतिविधि के जारी रहने के आसार हैं।

Subscribe to our daily hindi newsletter