उत्तर भारत के इन ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी तथा तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश

आज और कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा आज हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है

By Dayanidhi

On: Thursday 02 February 2023
 
फोटो साभार : विकिमीडिया कॉमन्स

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से औसतन 3.1 किमी ऊपर है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज और कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा आज हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है

बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर बना दबाव 15 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। आज दो  फरवरी, को भारतीय समयानुसार 03:30 से 0430 बजे के दौरान  बट्टिकलोआ और त्रिंकोमाली के बीच श्रीलंका तट को पार कर गया। उस समय तूफानी हवा की गति 45 से 55 से लेकर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच कर एक अवसाद में बदल गया है।

इसके बाद पश्चिम,दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखते हुए यह आज भारतीय समयानुसार 05:30 बजे श्रीलंका के ऊपर केंद्रित था, जो कि बट्टिकलोआ (श्रीलंका) से लगभग 30 किमी दक्षिण-पश्चिम में, त्रिंकोमाली से 120 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में। इसके दक्षिण श्रीलंका में पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और कल, तीन फरवरी 2023 की सुबह तक कोमोरिन और श्रीलंका के पश्चिमी तट से सटे मन्नार की खाड़ी में उभरने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए आज यानी दो फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों तथा केरल और माहे में भारी बारिश होने के आसार हैं

वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है

मौसम विभाग के मानें तो अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है।

वहीं अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का पूर्वानुमान लगाया गया है और इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

वहीं देश के न्यूनतम तापमान में गिरावट की बात करें तो कल पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस, यानी काफी नीचे दर्ज किया गया। वहीं पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

अधिकतम तापमान में गिरावट देखें तो कल पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.0 डिग्री सेल्सियस, काफी नीचे दर्ज किया गया।

वहीं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, गुजरात मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कई इलाकों, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों, विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस, नीचे रहा।

Source : IMD

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक आज दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ श्रीलंका तट, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण तमिलनाडु तथा कराईकल के तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों के पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में बीकानेर (पश्चिम राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, कन्नूर (केरल) में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, एक फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Subscribe to our daily hindi newsletter