10 जुलाई को दिल्ली पहुंच सकता है मानसून, आज पूर्वोत्तर भारत में बरसेंगे बादल

आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू (हीट वेव) चलने की आशंका है।

By Dayanidhi

On: Tuesday 06 July 2021
 
Photo : Wikimedia Commons

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक नवीनतम संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान मॉडल के आधार पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के 08 जुलाई से पश्चिमी तट और आसपास के पूर्वी मध्य भारत सहित दक्षिण प्रायद्वीप में धीरे-धीरे फिर से सक्रिय होने की संभावना है।

उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों पर पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 11 जुलाई को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर नमी से भरी पूर्वी हवाओं के 08 जुलाई से पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में धीरे-धीरे स्थिर होने की संभावना है। इनके 10 जुलाई तक उत्तर पश्चिम भारत में पंजाब और उत्तरी हरियाणा को कवर करते हुए पूरे इलाके में फैलने की संभावना है।

अब दक्षिण-पश्चिम मानसून के पश्चिम उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्सों और दिल्ली में 10 जुलाई के आसपास पहुंचने की संभावना है। उपरोक्त मौसम प्रणालियों के कारण 10 जुलाई से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश में वृद्धि होने की संभावना है।

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 6 से 8 जुलाई के दौरान मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।

Source : IMD

7 और 8 जुलाई के दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है। 6 और 07 जुलाई को असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में जमकर बरसेंगे बादल।

अगले 5 दिनों के दौरान भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। 08 जुलाई को तटीय कर्नाटक और केरल और माहे में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में तेज आंधी के साथ-साथ बिजली गिरने की आशंका है। इसके चलते बाहर रहने वाले लोगों और जानवरों को इससे चोट लगने तथा उनके हताहत होने की आशंका है।

आज देश में मौसम का मिजाज कुछ इस तरह रहेगा

आज किन जगहों में होगी भारी बारिश
06 जुलाई यानी आज असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। वहीं बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक राजधानी में लोगों को प्रचंड गर्मी से जूझना पड़ेगा, आज दिल्ली में लू (हीट वेव) चलने की आशंका हैं। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 तथा न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता लगभग 55 फीसदी रहने का अनुमान है।

Source : IMD

आज कहां चलेगी आंधी, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली
आज जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, बौछारें पड़ने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है।

आज 06 जुलाई को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, बौछारें पड़ने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने की अनुमान है।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज, 06 जुलाई को दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाएं।

हीट वेव चलने के आसार
आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू (हीट वेव) चलने की आशंका है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
बीते दिन यानी 05 जुलाई को, 8:30 से 5:30 बजे के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर, झारखंड में कई जगहों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान और उत्तर आंतरिक कर्नाटक और असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर और तेलंगाना में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां कितनी वर्षा दर्ज की गई
कल 05 जुलाई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान रांची (झारखंड) में 9 सेमी, गया (बिहार) और रायपुर (छ.ग.) हर जगह 7 सेमी, पूर्णिया में 5 सेमी, बांकुरा, केओंगझारगढ़ और कार निकोबार प्रत्येक जगह में 4 सेमी, डाल्टनगंज, राजनांदगांव, चुरू, धार और पलक्कड़ हर जगह 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां हुई भयंकर बारिश
कल 05 जुलाई को 8:30 बजे से 5:30 बजे के दौरान बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

कल कहां पड़ी तेज हवा के साथ बौछारें
बीते कल यानी 05 जुलाई को 8:30 बजे के दौरान असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम राजस्थान, केरल, लक्षद्वीप और उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी, इन जगहों पर, आज 5:30 बजे के दौरान मौसम की इसी तरह की गतिविधि के आसार बन रहे हैं।

कल कहां महसूस की गई हीट वेव
कल, मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू (हीट वेव) महसूस की गई

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे अधिक तापमान
कल, फतेहगढ़ (पश्चिम उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कहां रिकॉर्ड किया गया सबसे कम तापमान
कल, देश के मैदानी इलाकों में सिवनी (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Subscribe to our daily hindi newsletter