Sign up for our weekly newsletter

म्यांमार में पाई गई मिंट परिवार की नई प्रजातियां

मिंट परिवार की प्रजाति प्रेमाना कारिडांथा एक लकड़ी पर चढ़ने वाली बेल की तरह है और इसमें थायरस के समान कांटे पाए जाते है।

By Dayanidhi

On: Monday 22 March 2021
 
New species of Mint family found in Myanmar

उत्तरी म्यांमार को दक्षिण पूर्व एशिया में पौधे के सबसे प्रचुर जैव-विविधता वाली जगहों में से एक माना जाता है। हाल ही में यहां मिंट प्रजाति के कुछ पौधों की खोज हुई है। जिनमें से एक प्रेमना मिंट परिवार (लामियासी) का एक वंश बताया गया है जिसके पौधों पर फूल खिलते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में, दक्षिणी म्यांमार के काचिन राज्य के उत्तरी म्यांमार में पौधों के दो पी. भामोनेसिस और पी. ग्रैंडिपानिकुलता नई प्रजातियों की खोज के बारे में बताया गया है। 

कुछ समय पहले एक फील्डवर्क के दौरान, ज़िशुआंगबना ट्रॉपिकल बॉटनिकल गार्डन (एक्सटीबीजी) के शोधकर्ताओं ने काचिन राज्य के पुताओ जिले से एक अज्ञात प्रेमना बेल को इकट्ठा किया।

इसका सावधानी से अध्ययन और साहित्य की समीक्षा करने के बाद, शोधकर्ताओं ने पुष्टि की कि यह प्रजाति विज्ञान के लिए नई है। इस प्रजाति को प्रेमाना कारिडांथा नाम दिया गया, इन प्रजातियों के फूल एक झींगे की तरह दिखाई देते है।

प्रेमाना कारिडांथा एक लकड़ी पर चढ़ने वाली बेल है और इसमें थायरस के समान कांटे पाए जाते है। यह पी. ग्रैंडिपानिकुलता के समान है, लेकिन पत्ती के आकार और दलपुंज (कोरोला ) से अलग है। इसकी पत्ती लंबाकार और अंडाकार होती है और फूल समरूप होते है, जैसे कि मटर या स्नैपड्रैगन में होता है जिसे ज़िगोमोर्फिक भी कह सकते हैं।

दलपुंज (कोरोला) नली झुकी हुई होती है, जो कैलक्स से थोड़ा लंबा है। निचले होंठ के बीच का भाग एक चमकीले पीले रंग के धब्बेनुमा होता है और पुंकेसर ऊपरी होंठ के नीचे स्थित होते हैं।

प्रेमाना कारिडांथा केवल उत्तरी म्यांमार के उष्णकटिबंधीय मोंटाने के जंगलों में 1,000-1,500 मीटर की ऊंचाई पर पाई जाती है। चूंकि इसके प्राकृतिक वितरण या संख्या की स्थिति की कोई स्पष्ट तस्वीर उपलब्ध नहीं थी।

शोधकर्ताओं ने अस्थायी रूप से आईयूसीएन कि रेड लिस्ट श्रेणियों के अनुसार जिन प्रजातियों के आंकड़े उपलब्ध नहीं होते है अर्थात डेटा डेफिसिएंट (डीडी) रूप में सूचीबद्ध किया है। नई प्रजाति की खोज का वर्णन फायटोटाक्सा नामक पत्रिका में किया गया है। 

ज़िशुआंगबना ट्रॉपिकल बॉटनिकल गार्डन (एक्सटीबीजी) के तान यूंहोंग ने कहा कि प्रेमाना कारिडंथा में थायरस की तरह कांटे वाली चौथी प्रजाति है और हाल ही में उत्तरी म्यांमार से खोजी गई तीसरी नई प्रेमना प्रजाति है।

इससे पहले म्यांमार में 100 से अधिक प्रजातियों वाला कस्टर्ड ऐप्पल परिवार (एनानेसा) से संबंधित पौधा पाया गया था। इससे भी पहले यहां एक ऐसे पौधे की खोज हुई जो काफी समय पहले ही विलुप्त हो गया था जिसका नाम रुलेला बेला है।