वैज्ञानिकों ने म्यांमार में खोजी बेगोनिया की 7 नई प्रजातियां

शोधकर्ताओं ने बताया कि बेगोनिया की पाई गई 7 प्रजातियां नई हैं, ये प्रजातियां बारहमासी जड़ी-बूटियां हैं, लेकिन इनका आकार अलग-अलग है।

By Dayanidhi

On: Friday 14 May 2021
 
Photo : Wikimedia Commons, Begonia aconitifolia

बेगोनिया 2,000 से अधिक फूलों के पौधों की सबसे बड़ी प्रजातियों में से एक है। यह दुनिया भर के उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में स्वाभाविक रूप से पाए जाते हैं। 2014 से 2020 के बीच चीनी विज्ञान अकादमी (सीएएस) के दक्षिणपूर्व एशिया जैव विविधता अनुसंधान संस्थान (एसईएबीआरआई) के शोधकर्ताओं ने नौ क्षेत्रों में जांच पड़ताल की और कई नई प्रजातियों की खोज की। उन्होंने बेगोनिया की कुल 158 नमूनों को एकत्र किया।

शोधकर्ताओं ने इस इलाके में पौधों के बारे में, साहित्य, हर्बेरियम नमूनों और खेती वाले पौधों की जांच की। सभी एकत्रित सामग्रियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा और जांच करने के बाद, शोधकर्ताओं ने पुष्टि की बेगोनिया की 7 प्रजातियां विज्ञान के लिए नई हैं। सभी सात नई बेगोनिया प्रजातियां बारहमासी जड़ी-बूटियां हैं लेकिन इनका आकार अलग-अलग है।

बेगोनिया कैसैब्री यह बेगोनिया की एक अन्य प्रजाति, बी डिक्रेसाइन के समान होता है, यह उष्णकटिबंधीय पर्वतीय वन की ग्रेनाइट चट्टानों पर लगभग 600-1,200 मीटर की ऊंचाई पर उगता है। इसे केवल स्थानीय आधार पर जाना जाता है यह उत्तरी म्यांमार के काचिन राज्य में पुताओ जिले में पाया गया है।

बेगोनिया पर्सिस्टेंस, यह भी बेगोनिया की एक अन्य प्रजाति बी रियोफाइटिका के समान दिखता है, लेकिन इसकी पत्ती के ब्लेड मोटे और अंडाकार होते है, अंडाशय के नीचे एक छोटा सा खंड, जिसे विशेष रूप से एक पुष्प के तने पर लगे बड़े (ब्रैक्टिओल्स) और सफेद लंबे मुलायम बालों के समान रेशों से ढका होता है। यह लगभग 500-700 मीटर की ऊंचाई पर तराई के जंगल की हल्की से मध्यम छाया वाले बड़ी चट्टान पर उगता है।  

बेगोनिया लैटिब्रेक्टेटा में सफेद रेखा वाला अंकुरक (पैपिला) होता है और इसके डंठल पर रोये दार रेशे होते हैं, इसमें अंडाशय के नीचे एक छोटा सा खंड, विशेष रूप से एक तने पर घने लाल बालों के रेशे होते हैं।

बेगोनिया नटमाटुंगेंसिस सदाबहार जंगल की चट्टानों पर उगता है और इसमें पत्रदल के भाग (लैमिना लोब) होते हैं जो कटे हुए होते हैं, पत्ती की लंबाई के 1 / 3-1 / 2 में विभाजित होती है।

बेगोनिया अमीनोला लगभग 100-200 मीटर की ऊंचाई पर नम मिट्टी में उगता है। इसमें 2 छिद्रित (लोकुलर) अंडाशय और असमान पत्तियां होती हैं।

बेगोनिया सागिंगेंसिस में सफेद से गुलाबी-सफेद फूल होते है, जो पत्तियों से ढकी हुई होती हैं, मादा फूल में बाहरी आवरण का भाग जिसमें पंखुड़ियों और सीपल्स के बीच कोई अंतर नहीं है। यह उष्णकटिबंधीय पहाड़ी वनों के गहरे छाया वाले वातावरण की नम मिट्टी की ढलान पर उगता है।

 बेगोनिया चिंडविनेंसिस राइजोमैटस इसकी पत्तियों की बनावट मोटी होती है, पत्तियां आकार में बेगोनिया गॉलिनक्वेन्सेंसिस के समान है, लेकिन इसमें रेशे नहीं होते हैं, अंडाशय-2 होते हैं लेकिन आकार में भिन्न होते हैं। यह लगभग 185 मीटर ऊंचाई पर सदाबहार जंगल में ठंडे और नम वातावरण में उगता है।

Subscribe to our daily hindi newsletter