अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस 2023: दुनिया भर में कम हो रही है हिम तेंदुओं की आबादी

हिम तेंदुआ दहाड़ने के बजाय, मुंह बंद करके म्याऊ करते हैं, चिल्लाते हैं या नाक से फूंक मारते हैं, वे एक रात में 25 मील से अधिक की यात्रा कर सकते हैं

By Dayanidhi

On: Monday 23 October 2023
 

हर साल 23 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस मनाया जाता है। आज हिम तेंदुए की रक्षा करने के तरीके और इनके बारे में और अधिक जानने का भी दिन है।

ये बड़ी बिल्लियां तेंदुए की तुलना में बाघ से अधिक नजदीकी रखते हैं। हिम तेंदुए उन ऊंचे पहाड़ी इलाकों में रहते हैं जो 18,000 फीट की ऊंचाई पर हैं, ज्यादातर इस तरह के क्षेत्र हिमालय में है। चीन और मंगोलिया में हिम तेंदुओं की संख्या सबसे अधिक होने की बात पता चली है। वे भारत, नेपाल, पाकिस्तान और रूस में भी रहते हैं।

हिम तेंदुआ नाम से जानी जाती हैं क्योंकि वे बर्फ और ठंड में रहती हैं। उनके चौड़े फर से ढके पैर प्राकृतिक बर्फ के जूतों की तरह उन्हें सहारा देते हैं। हिम तेंदुओं को अक्सर "पहाड़ों का भूत" भी कहा जाता है क्योंकि ये बहुत कम दिखाई देते हैं। इसका एक कारण यह है कि वे आमतौर पर केवल शाम और सुबह में ही निकलते हैं। हिम तेंदुए अच्छी तरह से छिपे हुए होते हैं, जिससे उन्हें पहचानना कठिन हो जाता है।

कैसे होते हैं हिम तेंदुए?
इनका मोटा फर भूरे और पीले रंग का होता है, उनके पास लंबी, मोटी पूंछ होती है जिसे वे गर्म रहने के लिए अक्सर अपने चारों ओर लपेटते हैं।

दहाड़ने के बजाय, वे मुंह बंद करके म्याऊ करते हैं, चिल्लाते हैं या नाक से फूंक मारते हैं, वे एक रात में 25 मील से अधिक की यात्रा कर सकते हैं।

वे अपने शरीर की लंबाई से छह गुना लगभग 30 फीट की छलांग लगा सकते हैं, इनकी आंखें पीली भूरी या हरी होती हैं।

हिम तेंदुए जंगली भेड़ों का शिकार करते हैं। हालांकि, जंगली भेड़ें भी मनुष्यों के लिए भी एक भोजन का स्रोत हैं। जंगली भेड़ों की संख्या कम होने से, हिम तेंदुए पशुओं को मरने लगे हैं। इससे किसान और चरवाहे हिम तेंदुओं को खतरा समझ कर मार देते हैं। जवाबी मारने की घटनाओं के कारण जंगल में हिम तेंदुओं की कम संख्या कम हो रही हैं। आज, कम से कम 4,000 हिम तेंदुए हो सकते हैं। उनकी कम संख्या के कारण, हिम तेंदुओं को लुप्तप्राय की श्रेणी मैं रखा गया है

अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस इतिहास
23 अक्टूबर, 2013 को हिम तेंदुए के संरक्षण पर पहले वैश्विक मंच के दौरान बिश्केक घोषणा को अपनाया गया था। फोरम किर्गिज की राजधानी बिश्केक में आयोजित किया गया था। 2014 में, बिश्केक घोषणा की एक साल की सालगिरह मनाने के लिए, मंच पर मौजूद बारह देशों ने 23 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस घोषित किया।

हिम तेंदुए को किन-किन खतरों का सामना करना पड़ता है?
पहले तो यह बता दें कि, हिम तेंदुओं की सही संख्या की जानकारी का अभाव है। विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया भर में इनकी संख्या 4,000 के करीब हो सकती है। इस मायावी बिल्ली को शिकार सहित कई खतरों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में आंकड़े हासिल करना कठिन है क्योंकि हिम तेंदुए के अंगों के साथ बहुत सारे व्यापार गुप्त तरीके से होते हैं। कुछ शोध से पता चलता है कि 2008 से 2016 के बीच हर दिन एक हिम तेंदुआ मारा गया और उसका व्यापार किया गया। हालांकि, इस मुद्दे की वास्तविक सीमा और भी बड़ी मानी जाती है।

जानवरों के शिकार करने अनैतिक है, अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस की पसंद इतनी महत्वपूर्ण है ताकि हम इस मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ा सकें। अवैध शिकार भी एक समस्या है। हिम तेंदुए की मुख्य शिकार प्रजाति जंगली बकरी और भेड़ हैं। हालांकि, इन प्रजातियों को हिम तेंदुआ रेंज के बहुत से हिस्सों में अस्थिर या अवैध शिकार से भी खतरा है। इसलिए, यदि उनकी आबादी में गिरावट आई है, जिसके कारण हिम तेंदुए की आबादी में भी गिरावट देखी जा सकती है।

Subscribe to our daily hindi newsletter